Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में चालक की मौत

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 03:10 PM (IST)

    चित्रकूट के रानीपुर भट्ट में बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक सूरज की मौत हो गई। हरदोई निवासी सूरज, जो भैरोपगा में रहता था, सुबह बच्चों को छोड़कर कर्वी जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और बोलेरो की तलाश जारी है। मृतक की एक दो महीने की बेटी है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र रानीपुर भट्ट में शुक्रवार की सुबह साढे दस बजे बोलेरो की टक्कर से 25 वर्षीय ई रिक्सा सूरज गंभीर रूप से घायल हाे गए।

    गंभीर हालत में पुलिस ने एम्बुलेंश की सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्साक ने मृत घोषित कर दिया।हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के निकारी निवासी राजेंद्र सिंह निषाद का 25 वर्षीय पुत्र सूरज भाई से साथ में कोतवाली क्षेत्र के भैरोपगा में ससुराल में परिवार के साथ रहता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ माह पहले वह किस्ता में ई रिक्सा खरीदा था। भाई अनूप ने बताया कि सुबह नौ बजे भाभी माेबाइल फोन से बात किया था। मृतक पांच भाई में सबसे छोटा था। सूरज की शादी एक वर्ष पहले ही भैरोपगा निवासी मुन्ना की पुत्री रिंकी के साथ हुआ था।

    जिसकी एक दो माह की पुत्री है। सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि बोलेरो मौके से फरार हो गई है। ई रिक्सा स्कूल के बच्चों को छोड़कर कर्वी जा रहा था।