Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में बोले भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि, 'अवैध रूप से बने मजार के भवन को ध्वस्त करे प्रशासन'

    Updated: Sun, 23 Nov 2025 11:35 AM (IST)

    देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई मजार को ध्वस्त करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और फर्जीवाड़े में शामिल अधिकारियों को जेल भेजने की बात कही। उन्होंने स्वर्गीय रामनगीना यादव की हत्या का जिक्र करते हुए सपा सरकार पर भी आरोप लगाए।

    Hero Image

    सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी। जागरण

    जागरण संवाददाता, देवरिया। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मजार के भवन को ध्वस्त किया जाए। प्रशासन इसे गंभीरता से ले और बुल्डोजर की कार्रवाई त्वरित करे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मजार की जमीन पर जिन्होंने कब्जा किया है उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाए। जिसने भी फर्जीवाड़ा किया है या इस प्रकरण में जो भी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी संलिप्त रहे हैं, उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

    वह शनिवार को मेहड़ा पुरवा स्थित अपने आवास पर मां सरस्वती सेवा सदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि स्व. रामनगीना यादव ने मजार को अवैध बताया और इसकी लड़ाई लड़ी। उनकी हत्या कर दी गई। सरकारी जमीन पर इतनी बड़ी मजार खड़ी कर दी गई। यह जमीन नगर पालिका, पीडब्लूडी व बंजर की जमीन है। प्रकरण का मुकदमा एसडीएम कोर्ट में चला।

    यह भी पढ़ें- देवरिया में वक्फ संपत्ति रजिस्टर से मजार और कब्रिस्तान को बाहर करने की तैयारी, अभिलेख में दर्ज हुआ बंजर

    मजार पक्ष के लोगों से उनके दस्तावेज मांगे गए। एक भी साक्ष्य वह नहीं दे पाए जिससे साबित हो कि वह जमीन मजार की है। दस्तावेजों में हेराफेरी कर मजार व कब्रिस्तान दर्ज कर दिया गया। यह गंभीर विषय है। सपा की सरकार में यह नारा था कि जो जमीन सरकारी है, वह हमारी है का नारा दिया गया था। उसका इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हो सकता।