Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoria News: जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत; मची अफरा-तफरी

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 12:34 PM (IST)

    गौरीबाजार में पुरानी दीवार तोड़ते समय दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक कपिल, गोपालपुर का निवासी था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प ...और पढ़ें

    Hero Image

    घटना के बाद मजदूर के परिवार में मची चीख पुकार। जागरण

    संवाद सूत्र, गौरीबाजार। पुरानी मकान का दीवार तोड़ते समय अचानक जर्जर दीवार मंगलवार को गिर गई।जिसमें दबकर मजदूर की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी स्वजन को हुई तो चीख पुकार मच गई। इस घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे स्वजन का करुण क्रंदन देख लोगों की आंखें भर आई। मौके पर पहुंची गौरीबाजार पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम देवतहां के नागेश्वर उपाध्याय के पुराने मकान की नींव समेत दीवार तोड़ने के कार्य में मजदूर लगे थे। बगल के गांव गोपालपुर के 56 वर्षीय कपिल भी इस कार्य में बीस दिन से लगे थे। कार्य करते समय अचानक पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गई। यहां कार्य कर रहे कपिल देव निषाद पुत्र स्व. रामनयन निषाद ईंट की दीवार के मलवे में दब गए। इस घटना को देख अफरातफरी मच गई। मलवे से जबतक कपिल को निकाला जाता उनकी मृत्यु हो गई।

    मृतक के गांव गोपालपुर में इसकी सूचना लोगों व स्वजन को जैसे ही मिली घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। मृतक की पत्नी लाची देवी, दो पुत्र चंद्रभान व उदयभान तथा तीन पुत्रियां हैं। सभी बच्चे विवाहित हैं। आक्रोशित व पीड़ित स्वजन को मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह ने घटना के बारे में जानकारी ली और कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    जिले में पहले भी दीवार गिरने की घटनाओं में कई लोगों की जा चुकी है जान

     देवरिया जिले के देवतहां गांव में दीवार में दब कर मृत्यु का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। आवश्चर्यजनक पहलू यह है कि इन मजदूरों को कार्य करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए इसके बारे में कभी जागरूक नहीं किया जाता। इस दिशा में जागरूकता अभियान चला कर मजदूरों को जागरूक करने की दिशा में कदम उठाने की आवश्यकता पर भी मजदूर संगठन जोर देते हैं। लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है।

    बीते 15 अक्टूबर को देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के सुकवा गांव में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ था। घटना में 16 वर्षीय सोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसकी बड़ी बहन 18 वर्षीय मौनी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। दोनों बहनें मिट्टी की दीवार वाले मकान में बैठी थीं। अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे मलबे में दब गईं।

    यह भी पढ़ें- Deoria News: युवक को थूक कर चटवाने के मामले में दो आरोपियों को भेजा जेल, वीडियों वायरल होने पर पुलिस का एक्शन

    बीते 18 अगस्त को बरियारपुर थाना क्षेत्र के चौवरिया पट्टी गांव में शनिवार की सुबह ईंट की दीवार के गिरने से उससे दबकर 57 वर्षीय पत्नी श्रीमती देवी स्वर्गीय रामाशीष प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में उनकी मृत्यु हो गई। हादसे से परिवार और गांव में कोहराम मच गया था। घर पर ईंटों और कैटरैन के पास काम कर रही थीं।

    इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई और वह मलबे के नीचे दब गईं। मार्च 2023 में रामपुर कारखाना के बभनौली गांव में एक ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से उसमें दबकर दो मजदूरों में जिला बलौदा बाजार के कसडोल थानाक्षेत्र के लवन के रहने वाले 36 वर्षीय छोटू यादव पुत्र मोहित राम व 50 वर्षीय हरिनाथ की मृत्यु हो गई थी। घायल अन्य सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।