Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना से आहत पिता ने फंदे से लटक कर दी जान, मरने से पहले आरोपी का काट दिया था गुप्तांग

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 01:46 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसके पीछे वजह सुनकर लोग दंग हो जा रहे हैं। दरअसल मृतक के दोस्त ने उसकी बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश की थी। इससे नाराज होकर उसने चाकू से दोस्त के निजी अंग पर हमला कर दिया था।  

    Hero Image

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, देवरिया छह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना से आहत पिता ने शुक्रवार की सुबह बंद कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे सीओ, थानाध्यक्षफारेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     खुखुंदूथानाक्षेत्र का रहने वाला युवक अपने दोस्त महाराजपुर गांव के रामबाबू यादव के साथ किराए के मकान में दो माह से रहता था। साथ में उसकी छह वर्ष की बेटी भी थी। मंगलवार की रात तीनों सोए थे। आरोप है कि दोस्त रामबाबू ने सोते समय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच युवक की नींद खुल गई।

    हैवानियत देख उसने आरोपित के गले व निजी अंग पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे आरोपित रामबाबू घायल हो गया। उसका उपचार बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए युवक को थाने पर बुलाई थी। गुरुवार की शाम वह घर पहुंचा और भोजन करने के बाद अपनी बेटी के साथ सो गया। सुबह उठकर चाय बनाया और पूजा पाठ किया। इसके बाद अपनी बेटी को बाहर बैठाकर कमरा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

     सीओ सलेमपुर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र, फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृट्या प्रतीत होता है कि बेटी के साथ हुए हैवानियत की घटना से वह आहत था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। जबकि थाना में उसे बहुत समझाया गया था।