बारात गई युवतियों से छेड़खानी करना पड़ा भारी, मारपीट के बाद बिना भोजन किए लौटे बाराती
खुखुंदू में बारात के दौरान बिहार से आए युवकों द्वारा युवतियों से छेड़छाड़ के बाद विवाद हो गया। मारपीट में एक युवक को चाकू मारा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाए। बारात में फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ, लेकिन बराती बिना भोजन किए लौट गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
संवाद सूत्र, खुखुंदू। बरात में डीजे पर डांस करने के दौरान बिहार से आए युवक बारात गई युवतियों पर फब्तियां कसने के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जिसे लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान वर पक्ष के एक युवक पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया।
इसके बाद बड़ी संख्या में गांव वालों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरु किया। बरात में शामिल गांव के कुछ मनबढ़ों ने फायर किया। जिससे दहशत फैल गई। सूचना पर रात में पीआरबी पहुंची। उसके बाद मामला शांत हुआ। आधी रात को बिना खाए बाराती वापस लौट आए। दूल्हा सहित कुछ लोग ही बारात में में रुके।
नरंगा गांव के रहने वाले चंदन गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारे फूफा के घर खुखुंदू के यहां से सोमवार की रात बरात कोला गई थी। बारात में ज्यादे लड़कियां गई थी। डीजे पर डांस करने के दौरान गांव और गांव के ही एक व्यक्ति के घर बिहार से आए कुछ मनबढ़ों ने बारात गई युवतियों के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। उसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट के दौरान ईंट पत्थर चलने लगा। वहीं चंदन गौड़ की पिटाई करते हुए उसपर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। बारात में गए उसके जीजा भागलपुर के रहने वाले मुकेश को भी चोटें आई। ईंट-पत्थर चलने के दौरान गई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- देवरिया से कानपुर तक दिन में शुरू हुई AC Bus सेवा, 990 रुपये किराये में आसान होगा सफर
आधे घंटे तक मामला शांत रहा। पीआरबी के जाने पर बिहार से आए मनबढ़ युवकों ने अभद्रता के साथ फिर से छेड़खानी शुरू कर दी, इसे लेकर विवाद बढ़ गया। मनबढ़ों ने चंदन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गिरकर अचेत हो गया। मौके पर पहुंचे स्वजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि डीजे पर डांस करने के दौरान मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, मामला शांत हो गया, फायर करने की घटना की जानकारी नहीं है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।