Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Etah News: पूर्व सभासद हामिद अली की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

    Updated: Sun, 09 Nov 2025 11:20 AM (IST)

    एटा में मारहरा गेट के पूर्व सभासद हामिद अली उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं। घटना के पीछे प्रापर्टी विवाद की आशंका है। हामिद अली रात नौ बजे खाना खाकर टहलने निकले थे, जिसके बाद यह घटना हुई।

    Hero Image

    मृतक की फाइल फोटो इंसेट में और पुलिस अधिकारी। जागरण

    अनिल गुप्ता, जागरण एटा। शहर कोतवाली क्षेत्र में सभासद के भाई मारहरा गेट निवासी हामिद अली उर्फ पप्पू की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शव शनिवार रात 10 बजे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

    सभासद के भाई के तीन गोलियां मारी गईं। मृतक के भाई कफील अहमद वर्तमान में भाजपा से वार्ड छह के सभासद हैं। घटना के पीछे प्रॉपर्टी के विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक के घर खासी तादाद में लोगों का जमावड़ा है। रात नौ बजे सभासद के भाई खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। घर में कोहराम मचा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    शनिवार रात खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकले थे

     

    42 वर्षीय हामिद शनिवार रात नौ बजे अपने घर से खाना खाकर टहलने के लिए नगला पोता की ओर निकले थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। यह माना जा रहा है कि हमलावर उनसे परिचित थे और हो सकता है कि टहलने के बहाने उनके साथ हो लिए हों। रात 10 बजे उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

    जीआरपी का गश्ती दल रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था तभी खून से लथपथ अवस्था में हामिद अली का शव पड़ा मिला। उनके शरीर पर गोलियों के दो जख्म थे। उन्हें पीठ में और पेट में दो गोलियां मारी गईं। हमलावरों ने दम निकलने तक कोई कसर नहीं छोड़ी।

     

    मारी गई तीन गोलियां, घटना के पीछे प्रापर्टी विवाद की आशंका

     

    जीआरपी ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो काफी तादाद में पुलिस फोर्स पहुंच गया एसएसपी श्याम नारायण सिंह भी पहुंचे। रात में ही पोस्टमार्टम हो गया। शव घर पर लाया गया तो वहां भी सैकड़ों लोग जमा हो गए। पप्पू के घर आने जाने वालों का ताता लगा हुआ है। मारहरा गेट इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    उधर पुलिस की तीन टीम हत्यारों की तलाश में जुटी हुई हैं। मृतक का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाया गया है। यह देखा जा रहा है की आखिरी कॉल किसकी थी। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। घटना के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई जा रही है।

    सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। वे कहीं भी छिपे हों शीघ्र ही पकड़े जाएंगे। कानूनी कार्रवाई जीआरपी कर रही है। सिविल पुलिस उसका सहयोग करेगी। मामले की तहरीर पुलिस के पास नहीं पहुंची है।