Etawah News: राज्यपाल ने सरसों के तेल के निर्यात की संभावनाओं को तलाशने को कहा, किसानों से की बातचीत
इटावा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से संवाद किया। उन्होंने सरसों की खेती से तेल के निर्यात की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया। राज्यपाल ने उदी गांव के किसान विनीत चौहान के स्टाल पर सरसों की खेती पर चर्चा की और अधिकारियों से तेल को अन्य क्षेत्रों में भेजने की संभावना तलाशने को कहा।

जागरण संवाददाता, इटावा। गुरुवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर किसानों से बातचीत की और जनपद में पैदा होने वाली सरसों की खेती से तेल के निर्यात की संभावनाओं को तलाशने को कहा।
अपने तय समय से करीब एक घंटा बिलंब से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंची राज्यपाल ने उदी गांव के किसान विनीत चौहान के स्टाल पर जाकर सरसों की खेती को लेकर चर्चा की।
विनीत चौहान ने बताया कि जनपद के यमुना के क्षेत्र में सरसों की खेती काफी होती है,राज्यपाल ने अधिकारियों से सरसों के तेल को देश के अन्य हिस्सों में भी भेजे जाने की संभावना तलाशने को कहा।
नावली गांव के किसान मोना ने उन्हें खीरा की फसल के बारे में जानकारी दी, उन्हें एक खीरा भी खिलाया। असवा गांव के किसान खेम सिंह राजपूत ने ककोरा यानी देशी फल के बारे में जानकारी दी और राज्यपाल को बताया कि ककोरा की सब्जी घरों में खूब बनाई जाती है। वे अपने साथ ककोरा ले भी गईं।
उन्होंने पारिजात के पौघे का रोपण भी किया। इसके बाद वह बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कालेज में पहुंची वहां उन्होंने कृषि संकाय के छात्रों से वार्ता की। कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित प्रशासन व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।