युवा महोत्सव में झूमे विद्यार्थी, उड़े फाल्गुन के रंग
सांसद लल्लू सिंह ने कालेज के विकास में मदद का दिया भरोसा प्राचार्य पद पर चयनित शिक्षकों का सम्मान

अयोध्या: साकेत महाविद्यालय के युवा महोत्सव का समापन समारोह पूर्वक हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्रमुग्ध करने वाला रहा। साथ ही आयोजन होली के रंग से सराबोर रहा। विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपकृष्ण वर्मा, मंत्री आनंद सिंहल और प्राचार्य डा. अभय कुमार सिंह ने मां सरस्वती का पूजन कर की। साकेत में शिक्षक रहे कुंवर सिंह पीजी कालेज बलिया के प्राचार्य डा. अंजनी सिंह, बीएनकेबी पीजी कालेज अकबरपुर की प्राचार्य डा. शुचिता पांडेय, शिव हर्ष किसान महाविद्यालय बस्ती की प्राचार्य डा. रीना पाठक का स्वागत प्राचार्य डा. अभय कुमार सिंह ने किया। कहा कि इन सभी का चयन प्राचार्य पद होने से कालेज का गौरव बढ़ा है। बताया कि आ•ादी के अमृत महोत्सव' के परिप्रेक्ष्य में युवा महोत्सव मनाया गया। सांस्कृृतिक कार्यक्रम में लता मंगेशकर को याद किया गया। छात्र विभोर व सुनील ने गीत ए मेरे वतन के लोगो..,गाया। सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डा. कुमुद सिंह और संगीत विभाग की अध्यक्ष डा.सुरभि पाल के निर्देशन में विशेष कार्यक्रम हुआ। छात्र रितिक प्रजापति ने दर्शकों के सामने ही पल भर में लता जी का चित्र उकेरा। लहराए आसमान में भारत का तिरंगा., बोल की कव्वाली ने दिल जीता। नृत्य के जरिए देश की विविधता को दर्शाया गया। श्रेष्ठ भारत लघु नाटिका का मंचन हुआ। आजादी के रंग-फागुन की उमंग' शीर्षक वाले क्रांतिकारियों के होली गीत की प्रस्तुति हुई तो सभागार फागुन के रंग से सराबोर हो उठा। सांसद लल्लू सिंह ने महाविद्यालय में बतौर छात्र बिताए गए पलों को याद किया। कहा कि महाविद्यालय की आधारभूत संरचना और पठन-पाठन के उन्नयन में पूरी मदद करेंगे। प्रबंध समिति के मंत्री आनंद सिंहल ने कालेज के चौमुखी विकास के लिए प्रबंध समिति के सहयोग का भरोसा दिया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपकृष्ण वर्मा ने देशभक्ति गीत गाया। सांस्कृतिक परिषद के सदस्यों ने प्राचार्य और अतिथियों को बुके प्रदान किया। पूर्व मुख्य नियंता डा. एसपी सिंह, डा. राधेश्याम तिवारी, प्रबंध समिति के सदस्य अरविद सिघल, पीएनबी के प्रबंधक बीके सिंह, मुख्य नियंता डा. अनिल सिंह, डा. बीडी द्विवेदी, डा. अशोक मिश्रा, डा. मनीष सिंह, डा. प्रतिभा राय, डा. शिव कुमार तिवारी, डा. वंदना जायसवाल, डा. शशि सिंह मौजूद रहे। संचालन डा.कुमुद सिंह व डा.आशुतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डा. मि•रा शहाब शाह, डा. अखिलेश ने किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।