Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर हिरन घायल

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 20 Dec 2021 07:32 PM (IST)

    संवाद सूत्र औंग सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने हिरन को टक्कर मार दी। इससे हिरन गंभ

    Hero Image
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर हिरन घायल

    संवाद सूत्र, औंग : सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने हिरन को टक्कर मार दी। इससे हिरन गंभीर रुप से घायल हो गया। किसानों ने हादसे की जानकारी वन विभाग को दी।

    औंग थाने के कीचकपुर गांव के पास सोमवार की सुबह हिरन सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे हिरन घायल होकर सड़क में गिर गया। पास के खेतों में काम कर रहे कीचकपुर गांव के किसान दिनेश दौड़कर पहुंचे सड़क में घायल अवस्था में तड़प रहे हिरन को सड़क से उठाकर पटरी पर बैठा दिया। किसान ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी भुवनेश्वर व बाबू पांडेय घायल हिरन को बावन इमली ले गए। वन रक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि शहीद स्मारक बावन इमली में हिरन का इलाज कराया जा रहा है। ठीक होते ही हिरन को छोड़ दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें