Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में समोसा खाकर लोट रहे बच्चे लापता, घर ना पहुंचने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

    फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र से दो किशोर लापता हो गए हैं। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय अर्जुन और 15 वर्षीय गौरव समोसा खाने के बाद घर लौट रहे थे तभी गायब हो गए। पहले भी गौरव घर से जा चुका है। पुलिस को किशोरों के कहीं चले जाने का संदेह है।

    By Yogendra kumar patel Edited By: Shivgovind Mishra Updated: Thu, 28 Aug 2025 06:57 PM (IST)
    Hero Image
    घर से निकले दो किशोर हुए लापता। जागरण

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर । घर से निकले दो किशोर लापता हो गए। स्वजन दोनों को आस पास के गांव और रिश्तेदारियों में ढूंढते रहे लेकिन इनका कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों किशोरों को ढूंढने में जुटी हुई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों कहीं घूमने चले गए हैं क्योंकि लापता किशोरों में एक किशोर पहले कहीं जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थरियांव थाने के घूरी बुजुर्ग गांव में रहने वाले विद्यावती पत्नी रामचंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि 27 अगस्त को मेरा 13 वर्षीय पुत्र अर्जुन उर्फ छोटू को लल्लन पासवान के 15 वर्षीय पुत्र गौरव के साथ पड़ोसी गांव मौहाने का पुरवा अपने घर ले गया था।

    नहीं पहुंचा पहुंचे

    दोनों समोसा खाने के बाद घर वापस आ रहे थे लेकिन घर नहीं आए। काफी खोजबीन भी बाद भी इनका कोई सुराग नहीं लगा। गौरव के घर वालों से पता चला है कि गौरव अक्सर घर से कहीं चला जाता है और दो-चार दिन में वापस आ जाता है। महिला ने दोनों किशोरों को ढूंढने की गुहार लगाई। एसओ आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अनुमान है कि किशोर कहीं चले गए हैं। गुमशुदगी दर्ज कर दोनों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।