Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फिरोजाबाद में एक परिवार के चार लोग कैसे झुलसे? सभी को ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 20 Oct 2025 10:06 PM (IST)

    फिरोजाबाद के नगला करन सिंह में पूड़ी बनाते समय तेल फैलने से एक परिवार के चार सदस्य झुलस गए। घायलों में रेखा, विमलेश, अंजली और खुशबू शामिल हैं, जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, तेल फैलने से यह हादसा हुआ, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पटाखा मशीन में आग लगने से यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। उत्तर क्षेत्र स्थित नगला करन सिंह में रविवार शाम पूड़ी बनाते समय तेल फैलने से एक परिवार के चार सदस्य झुलस गए। सबको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लोहा पीटा परिवार की रेखा शाम चार बजे अपने स्वजन के साथ पूड़ी बना रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान गर्म तेल फैल जाने से 60 वर्षीय रेखा,38 वर्षीय विमलेश, दो वर्षीय अंजली और 20 वर्षीय खुशबू झुलस गए। अन्य स्वजन ने भर्ती कराया। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर संजुल पाण्डेय ने तेल फैलने से घटना होने की जानकारी दी है। वहीं चर्चा यह भी है कि रेखा देवी एक ग्राहक को पटाखा फोड़ने मशीन चेक करा रही थीं। इस दौरान गंधक पोटाश में आग लग गई।