Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शादी के छह दिन बाद दिखाई लुटेरी दुल्हन ने करामात! सास-जेठानी को बेहोश कर नकदी और आभूषण ले गई युवती

    By Puneet RawatEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 09 Jul 2025 11:03 AM (IST)

    नगला सिंघी क्षेत्र में एक लुटेरी दुल्हन शादी के छठे दिन सास और जेठानी को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पति और अन्य परिजन बाहर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बिचौलिया पकड़ा गया। लुटेरी दुल्हन के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संस, जागरण. टूंडला/फिरोजाबाद। नगला सिंघी क्षेत्र में शादी के छठवें दिन लुटेरी दुल्हन सबकुछ समेटकर फरार हो गई। इससे पहले उसने सास और जेठानी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। पति एवं अन्य स्वजन बाहर गए थे। काफी तलाश के बाद भी दुल्हन का कुछ पता नहीं चला तो स्वजन बिचौलिया को पकड़ कर मंगलवार शाम थाने पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव गढ़ी धर्मी निवासी उमेश यादव उर्फ नेता अपने भाई बनवारीलाल यादव के साथ आगरा कैंट पर कैंटीन में काम करते हैं। उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। आगरा के देवरी रोड बगीची निवासी विकास ने शादी कराने के लिए उमेश को कई लड़कियों के फोटो दिखाए। इसके बाद गाजियाबाद के लालकुंआ निवासी वंदना यादव के साथ रिश्ता तय हुआ।

    नगला गढ़ी धर्मी का मामला, शादी के छठवें दिन हुई फरार

    उमेश ने बताया कि 22 जून को आगरा के एक होटल में उसकी शादी कराई गई। नोटरी पेपर पर हस्ताक्षर भी कराए गए। इसके बाद वह दुल्हन को लेकर घर आ गया। 27 जून को वह भाई के साथ काम पर आगरा चला गया था। वहीं पिता संतोष यादव अमरोहा स्थित देवी के दर्शन करने गए थे। घर में केवल उसकी मां सरोज देवी, भाभी गीता और वंदना ही रह गए थे।

    रात में वंदना ने भाभी व मां को सोते समय कुछ सुंघा दिया। इसके बाद सोने की चार चूड़ी, तीन अंगूठी, जंजीर व मंगलसूत्र के साथ करधनी, पायल और 62,500 रुपये लेकर फरार हो गई।

    सुबह जागने पर हुई घटना की जानकारी, बिचौलिया पकड़ा

    घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। मां के फोन पर दोनों भाइयों ने वंदना व उसके रिश्तेदार बुआ आरती निवासी दिल्ली व एक अन्य सनी निवासी मथुरा एवं बिचौलिया विकास की तलाश की, किंतु उनका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को बिचौलिया विकास उनकी पकड़ में आ गया तथा उसे वे लेकर थाने पहुंचे हैं।

    थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि लुटेरी दुल्हन की जानकारी मिली है। स्वजन थाने आए हैं। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।