Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सिरफिरे ने तुड़वाई छात्रा की शादी, मंगेतर से कहा- बरात लाया तो गोली मार दूंगा

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 07:22 AM (IST)

    फिरोजाबाद में एक सिरफिरे आशिक ने परास्नातक छात्रा की शादी तुड़वा दी। आरोपी ने छात्रा के मंगेतर को बारात लाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद रामगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोपी छात्रा को विश्वविद्यालय आते-जाते समय परेशान करता था और शादी का दबाव बनाता था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एक निजी विश्वविद्यालय में परास्नातक की छात्रा की शादी सिरफिरे ने मंगेतर को धमकी देकर तुड़वा दी। इतना ही नहीं आरोपित ने उसे धमकाया कि बरात लेकर आया तो गोली मार दूंगा। शादी टूटने से निराश युवती ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। तब जाकर रामगढ़ थाने में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में एक मुहल्ला निवासी पीड़िता छात्रा ने तहरीर दी है कि आरोपित विजय उर्फ कार्तिक निवासी ग्राम कोडर, थाना फरिहा उसे विश्वविद्यालय आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान करता था। इतना ही नहीं वह शादी का दबाव बनाता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

    कई बार अश्लील हरकत भी की। इसकी शिकायत उसके स्वजन से की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर छात्रा की विधवा मां ने उसकी शादी तय कर दी। 15 नवंबर को बरात आनी थी।

    इसकी जानकारी होने पर विजय 23 अक्टूबर को 10 लोगों के साथ खैरगढ़ निवासी मंगेतर के घर पहुंचा और बरात ले जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि तहरीर पर आरोपित विजय उर्फ कार्तिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।