Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली की महिला ने लोनी के पार्क में आग लगाकर दी जान, वीडियो वायरल करने की धमकी से थी परेशान

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 07:35 PM (IST)

    दिल्ली की एक महिला ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लोनी के एक पार्क में खुद को आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

    Hero Image

    दिल्ली की महिला ने गाजियाबाद के लोनी में आग लगाकर दे दी जान।

    संवाद सहयोगी, लोनी। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने से परेशान शिव विहार दिल्ली की महिला ने 15 दिन पूर्व लोनी इंद्रापुरी के महाराणा प्रताप पार्क में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान पीडिता ने तीन दिन बाद दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने धमकी देने वाले आरोपित के खिलाफ लोनी बार्डर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    दिल्ली शिव विहार कालोनी निवासी एक महिला परिवार के साथ रहतीं थीं। मृतका के पति ने बताया कि उनकी कालोनी में ही विपिन रहता है। वह काफी समय से पत्नी को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर ब्लैक मेल कर रहा था। जिससे परेशान होकर उनकी पत्नी सात नवंबर की सुबह करीब नौ बजे लोनी इंद्रापुरी कालोनी स्थित महारणा प्रताप पार्क पहुंची।

    जहां उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे वह पूरी तरह से झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में पीड़िता को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने दिल्ली से सफदरगंज अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान 12 नवंबर को उनकी मौत हो गई।

    घटना के दौरान भी मौजूद था आरोपित

    पीड़ित पति ने बताया कि घटना के दौरान लोनी इंद्रापुरी कालोनी स्थित महाराणा प्रताप पार्क में भी आरोपित विपिन भी मौजूद था। जब वह पत्नी के पास जीटीबी अस्पताल पहुंचे तो वहां यह जानकारी मिली। आरोप है कि आरोपित काफी समय से पत्नी को ब्लैक मेल करने की धमकी दे रहा था। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।