गाजियाबाद में डेंगू का कहर, जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 200; सात की हालत खराब
गाजियाबाद में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, मरीजों की संख्या 200 तक पहुंच गई है, जिनमें से सात की हालत गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे कर रहा है, फिर भी नए मामले सामने आ रहे हैं। घरों में डेंगू का लार्वा मिल रहा है। मलेरिया के मरीजों की संख्या भी 87 तक पहुंच गई है। लोगों को साफ-सफाई रखने और मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।

गाजियाबाद में डेंगू के मामले 200 के पार पहुंचा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के केसों की संख्या दो सौ तक पहुंच गई है। सात मरीजों की हालत खराब है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती इन मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत घर घर हो रहे सर्वे के बाद भी डेंगू के नये मरीज रोज मिल रहे हैं। घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा भी मिल रहा है।
पिछले 24 घंटे में डेंगू के दो नये मरीज मिले हैं। डेंगू के नए मरीज नंदग्राम और सदरपुर में मिले हैं। इनमें एक किशोर भी शामिल है। दोनों मरीजों की जांच रिपोर्ट सरकारी लैब से आई है। मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 87 है।
जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि कविनगर क्षेत्र में सोमवार को कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। 20 से अधिक घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराते हुए संबंधित को नोटिस दिया गया। सलाह दी गई कि नियमित साफ सफाई करें। साफ पानी एकत्र न होने दें। कूलर,एसी और गमलों की रोज सफाई करें। रात को मच्छरदानी लगाकर ही सोएं।
डेंगू प्रभावित इन क्षेत्रों में घर-घर हो रहा सर्वे
बुलंदशहर रोड़ औद्योगिक क्षेत्र,डासना, बुद्धविहार,लोनी,मोदीनगर,मुरादनगर,दौलतपुरा,दीनदयालपुरी,घूकना,हरसांव,राजनगर ,हिंडन विहार,कड़कड़ माडल,कैला भट्टा, करहैडा,कार्टे शास्त्रीनगर,खोड़ा कालोनी,खोड़ा गांव,कोट गांव, न्यू शालीमार गार्डन,महाराजपुर प्रथम में इंदिरापुरम,मकनपुर, मिर्जापुर,अर्थला मोहननगर,नेहरू गार्डन,न्यू डिफेंस कालोनी,वसुंधरा,राजबाग,सद्दीकनगर,साधना एन्क्लेव, साहिबाबाद,सरस्वती कालोनी,शालीमार गार्डन,शिप्रा सन सिटी,विजयनगर द्वितीय एवं प्रथम,बृजविहार, घूकना मोड।
मलेरिया प्रभावित इन क्षेत्रों में दस्तक अभियान तेज हुआ
आदर्श नगर खोड़ा,अर्थला मोहननगर,बृजविहार, बुद्ध विहार,भोजपुर,डासना,मोदीनगर,मुरादनगर,दौलतपुरा,दीनदयालपुरी,न्यू डिफेंस कालोनी,हिंडन विहार,कैला भट्टा,खोड़ा गांव,महाराजपुर,मकनपुर,मिर्जापुर,नेहरू नगर,राजबाग,साधना एन्क्लेव,सद्दीकनगर,बुलंदशहर रोड़ औद्योगिक क्षेत्र, वसुंधरा, विजयनगर, लोनी।
पिछले पांच वर्षों में मिले डेंगू-मलेरिया के केसों का विवरण
वर्ष | डेंगू | मलेरिया |
---|---|---|
2021 | 1238 | 31 |
2022 | 901 | 19 |
2023 | 1261 | 28 |
2024 | 196 | 27 |
2025 | 200 | 87 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।