गाजियाबाद में जल्द शुरू होंगे GRAP-3 के कारण रुके निर्माण कार्य, नगर निगम ने बनाई विकास कार्यों की सूची
गाजियाबाद में GRAP-3 के कारण रुके निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होंगे। नगर निगम ने विकास कार्यों की सूची बनाई है, जिससे इन परियोजनाओं को गति मिलेगी। GRAP-3 के प्रतिबंधों के कारण कई कार्य रोक दिए गए थे, जिन्हें अब फिर से शुरू करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य शहर के विकास को बढ़ावा देना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में नगर निगम के रुके हुए निर्माण कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। इसके लिए निर्माण विभाग के रुके हुए कार्याें को सूचीबद्ध किया है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रेप-3 लागू होने के बाद से सभी काम बंद थे।
नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि नाला निर्माण, क्षतिग्रस्त सीवर पाइपलाइन की खोदाई, सड़कों पर पैचवर्क, इंटरलाकिंग टाइलें लगाने जैसे काम शुरू कराए जाने हैं। इसके साथ ही वार्ड 79 में सड़क, नाला और सीवर संबंधी कई विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए निगम की ओर से काम शुरू किया जा रहा है।
इस दौरान अभयखंड, न्यायखंड, विधायक कालोनी समेत कई इलाकों में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि अभयखंड में नाला निर्माण कार्य को पूरा किया जा चुका है, जल्द ही इलाके में सड़क बनाने के काम को शुरू किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।