पत्नी का मर्डर कर फरार हुआ पति, पुलिस जांच में सामने आई हत्या की ये बड़ी वजह
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पासपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में पति ने पत्नी को गोली मार दी। घटना के समय उनकी 11 साल की बेटी घर पर ही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-1760419356649.webp)
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में आपसी विवाद के चलते आरोपित ने फायर किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित विकास ने आज सुबह अपनी पत्नी रूबि की गोली मारकर हत्या कर दी। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि आरोपित फिलहाल कोई काम नहीं करता। सुबह विकास अपनी पत्नी से पासपोर्ट मांग रहा था। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।
इसके बाद आरोपित ने गुस्से में पत्नी के गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के समय घर में दोनों की 11 साल की बच्ची मौजूद थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।
दंपती पर चल रहा हत्या का मामला
पुलिस के मुताबिक, मोदीनगर के तिबड़ा गांव निवासी विकास अहलावत और उसकी पत्नी रूबी दोनों पर वर्ष 2020 में हुए अक्षय हत्याकांड का मुकदमा चल रहा है। रूबी के भाई दीपेंद्र उर्फ दीप्पन की वर्ष 2018 में हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोप अक्षय पर लगा था। रूबी ने विकास के साथ मिलकर वर्ष 2020 में अक्षय की हत्या कर दी।
करीब साढ़े छह महीने जेल में रहने के बाद दोनों बाहर आए थे। राजनगर एक्सटेंशन में दोनों फ्लैट लेकर रह रहे थे। दोनों के 15 वर्ष और 11 वर्ष की बेटी हैं। आज सुबह घटना के समय बड़ी बेटी स्कूल चली गई गई जबकि छोटी बेटी घर पर ही थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।