Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NGO के पूर्व कर्मचारियों ने वेबसाइट का पासवर्ड बदलकर संचालिका को दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Fri, 28 Nov 2025 06:21 AM (IST)

    गाजियाबाद में एक एनजीओ की संचालिका को पूर्व कर्मचारियों द्वारा वेबसाइट का पासवर्ड बदलने और धमकी देने का मामला सामने आया है। संचालिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजिया)। शालीमार गार्डन स्थित एक एनजीओ से निष्कासित किए गए तीन लोगों पर एनजीओ की संचालिकाओं को धमकी देने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपितों ने एनजीओ की वेबसाइट का पासवर्ड बदलकर धमकी दी और संचालिकाओं को ईमेल पर भी धमकी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपितों को पूर्व में अनियमितताओं के चलते एनजीओ से निष्कासित कर दिया गया था। एनजीओ के संचालक ने तीनों आरोपितों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    नष्कासित किए गए थे आरोपी

    शालीमार गार्डन में संचलित सर्विंग बबींग्स फाउंडेशन के तहत काम करने वाले न्याय की आवाज संस्था के संचालक अभिषेक गुप्ता ने दर्ज एफआइआर में कहा है कि एनजीओ के पूर्व कर्मचारियों जतिन पुरी, हितेश हिंदुजा और वेदांत मोहितो को पूर्व में संस्था से निष्कासित कर दिया गया था। उनपर आपत्तिजनक कार्य करने का आरोप था।

    आरोप है कि तीनों ने संस्था के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुप का नियंत्रण अपने पास लेकर महिला संचालकों व अन्य कर्मियों से अभद्रता की और ईमेल के माध्यम से भी धमकियां दी। इसके बाद आरोपितों ने संस्था की वेबसाइट का पासवर्ड बदलकर अपने नियंत्रण में ले लिया।

    इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।