Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दीवाली के बाद गाजियाबाद में प्रदूषण का कहर, AQI हुआ खतरनाक

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 01:39 PM (IST)

    गाजियाबाद में दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, बुधवार को AQI 332 दर्ज किया गया। मंगलवार रात को पटाखे जलाने से प्रदूषण में वृद्धि हुई। ग्रीन पटाखों के नाम पर प्रदूषणकारी पटाखे बेचे गए। वसुंधरा का AQI सबसे अधिक 388 रहा, जबकि संजय नगर का सबसे कम 288 दर्ज किया गया। वायुमंडल में धुंध छाई रही।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दीवाली से दूसरे बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर एक्यूआइ 332 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को एक्यूआइ 325 दर्ज किया गया था। कुछ लोगों ने मंगलवार रात को भी दीवाली मनाई।

    माना जा रहा है कि मंगलवार रात को पटाखा जलाने की वजह से बुधवार को प्रदूषण में इजाफा हुआ है। वहीं निजी वेबसाइट बुधवार को अधिकतम एक्यूआइ 396 दर्ज किया गया।

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्रीन पटाखों को जलाने की अनुमति दी गई थी। जमीनी स्तर पर ग्रीन पटाखों को बेचने के लिए कोई नियम नहीं बनाया गया। चोरी-छिपे जमकर प्रदूषणकारी पटाखे बेचे गए। ग्रीन के नाम पर प्रदूषणकारी पटाखे भी बेचे गए। मंगलवार और बुधवार को जमकर आतिशबाजी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को प्रदूषण कम होने बजाय बढ़ गया। वायुमंडल में धुंध छाई रही। एनएच नौ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को सुबह के समय लाइट जलानी पड़ी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर बुधवार लोनी स्टेशन का एक्यूआइ 341 और वसुंधरा का 388, इंदिरापुरम का 313 और संजय नगर का 288 दर्ज किया गया।

    वसुंधरा का एक्यूआइ सबसे अधिक रहा। वसुंधरा दिल्ली से सटा क्षेत्र है। वहीं यहां पर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र भी है। वसुंधरा जोन में धूल भी उड़ती है। जिस वजह से वसुंधरा का एक्यूआइ अधिक दर्ज किया जा रहा है। संजय नगर का सबसे कम एक्यूआइ दर्ज किया गया। निजी वेबसाइट पर न्यूनतम एक्यूआइ 188 और अधिकतम 396 दर्ज किया गया।

    बुधवार को गाजियाबाद के स्टेशनों का एक्यूआइ

    स्टेशन एक्यूआइ
    इंदिरापुरम 313
    लोनी 341
    संजय नगर 288
    वसुंधरा 388

    बीते दिनों जिले का एक्यूआइ

    दिनांक - एक्यूआइ
    22 अक्टूबर 332
    21 अक्टूबर 325
    20 अक्टूबर 316
    19 अक्टूबर 333
    18 अक्टूबर 324
    17 अक्टूबर 306
    16 अक्टूबर 307
    15 अक्टूबर 254