बिना बताए मायके जाने पर विवाहिता को पीटा, घर से भी निकाला; शराबी पति का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू
मुरादनगर के संजय कॉलोनी में एक महिला को बिना बताए मायके जाने पर उसके पति ने पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता, जिसका नाम संतोष है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संतोष के अनुसार, उसका पति शराबी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है।
-1760293115669.webp)
मुरादनगर के संजय कॉलोनी में एक महिला को बिना बताए मायके जाने पर उसके पति ने पीटा और घर से निकाल दिया।
जागरण संवाददाता, मुरादनगर। थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में एक महिला के बिना बताए मायके जाने से नाराज पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर की संजय कॉलोनी में रहने वाली संतोष के अनुसार उसका पति शराबी है, जो आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। पीड़िता के अनुसार वह किसी काम से मेरठ के जली कोठी स्थित अपने मायके गई थी।
शनिवार को जब महिला वापस लौटी तो गुस्साए पति ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पति ने महिला को घर से भी निकाल दिया। पीड़िता ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।