Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ghaziabad News: रैली निकालने से रोका तो सड़क पर उतरे खोड़ा के लोग, गंगाजल की मांग को लेकर प्रदर्शन

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 05:47 PM (IST)

    खोड़ा में गंगाजल की मांग को लेकर रैली निकालने से रोके जाने पर लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। निवासियों ने पुलिस पर एसोसिएशन के अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया। पिछले आठ सालों से गंगाजल की मांग कर रहे लोगों का कहना है कि योजना केवल कागजों में है और जब तक गंगाजल नहीं मिलता, वे संघर्ष करते रहेंगे।

    Hero Image

    रैली निकालने से रोका तो सड़क पर उतरे खोड़ा के लोग।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में गंगाजल की मांग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक रैली नहीं निकालने देने से आक्रोशित स्थानीय लोग रविवार को सड़कों पर उतर गए। इस दौरान जाम लग गया। वाहन चालकों को घंटों जाम में जूझना पड़ा। वहीं, सड़क पर धरने पर बैठे लोगों का आरोप है कि पुलिस ने खोड़ा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी व सरदार सिंह को हाउस अरेस्ट कर रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, खोड़ा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (केआरके) के तत्वावधान में रविवार को खोड़ा के लोगों को प्रधानमंत्री कार्यालय तक रैली निकालनी थी। इसके लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी लंबे समय से तैयारी में जुटे हुए थे। घर-घर जाकर लोगों से रैली में शामिल होने का आह्वान कर रहे थे। रैली प्रताप विहार में पुराने ट्रांसफार्मर से शुरू होकर चमेली देवी पब्लिक स्कूल, कला एन्क्लेव आरसीसी रोड होते हुए इतवार बाजार पुस्ता पर पहुंचनी थी।

    यहां से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली यूपी गेट की तरफ जाते। सुबह करीब 10:30 बजे लोग सरस्वती विहार में एकत्रित हुए। इंदिरापुरम के यशोदा मेडिसिटी में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के कार्यक्रम के चलते उन्हें यहीं रोक दिया गया। इसके बाद वह इतवार बाजार मार्ग पर ही बैठ गए। यहां लंबा जाम लग गया। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। पुलिस के समझाने पर भी लोग शांत नहीं हुए।

    आठ वर्ष से कर रहे गंगाजल की मांग

    खोड़ा के लोग करीब आठ वर्ष से लगातार गंगाजल की मांग कर रहे हैं। इसके लिए योजना भी बनी, लेकिन लोगों को गंगाजल नहीं मिल सका। अभी तक योजना केवल कागजों में अटकी हुई है। इसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक गंगाजल नहीं मिल जाता लड़ाई जारी रहेगी।