NCR Flood: कोबरा सांप दिखाई देने से पूरे गांव में फैली दहशत, खेतों में घुसा बाढ़ का पानी
लोनी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पचायरा गांव के पास बाढ़ जैसे हालात हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बाढ़ चौकी के निकट एक विशाल कोबरा सांप दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण जहरीले सांप आबादी वाले क्षेत्रों में आ रहे हैं जिससे भय का माहौल है।

संवाद सहयोग, लोनी (गाजियाबाद)। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पचायरा गांव के सामने खादर क्षेत्र के खेतों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इसी बीच गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो से लोगों में दहशत का माहौल है।
वहीं, वीडियो में बाढ़ चौकी के निकट 10 फीट से बड़ा कोबरा सांप यमुना के बहाव को झेलता हुआ सीमेंटेड स्लैब के नीचे बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। हर घंटे इसी स्लैब से होकर यमुना का लेवल देखा जाता है। जो भी लेवल का निरीक्षण करने जाता है उसे कोबरा की होने की जानकारी दो जाती है। वहां मौजूद सभी बाढ़ के साथ-साथ सांप से भी खौफ में हैं।
ग्रामीणों का कहना है की बाढ़ के कारण जहरीले सांपों का खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में आना बढ़ गया है जिससे दहशत का माहौल है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।