Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Fire: दो मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग, दो बच्चों सहित आठ फंसे

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक दो मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लग गई जिसमें आठ लोग फंस गए जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। अग्निशमन दल ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने में दो घंटे का समय लगा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से किसी प्रकार के जान-माल की क्षति की खबर नहीं है।

By Hasin Shahjama Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 22 Sep 2024 10:42 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में दो मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के नीति खंड एक में भूखंड संख्या 440 पर बनी दो मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में रविवार शाम को आग लग गई। आग से धुआं बिल्डिंग में भर गया। पहले और दूसरे तल पर बने चार फ्लैटों में धुआं भर गया।

एक ही रास्त होने के कारण दो बच्चों सहित आठ लोग फंस गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग

नीति खंड के में दो मंजिला बिल्डिंग में चार फ्लैट हैं। बिल्डिंग के बेसमेंट में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम से शाम करीब छह बजे अचानक लोगों ने धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।

अधिकतर लोग सीढ़ियों से उतरकर नीचे आए

बिल्डिंग में रह रहे ज्यादातर लोग सीढ़ी से उतरकर नीचे आ गए। तभी पता चला कि कुछ लोग फ्लैटों में फंसे हुए हैं। वह धुआं भरने की वजह से नीचे नहीं आ रहे हैं। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग ने जानकारी की तो पता चला कि 25 वर्षीय सूर्या, 23 वर्षीय आशिका, 38 वर्षीय नितिशा, 10 वर्षीय आरना, छह वर्षीय आराध्या, 20 वर्षीय गर्गी, 20 वर्षीय ईशा और 21 वर्षीय अनुष्का फंसे हुए थे।

अधिकारी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

मुख्य अग्निशमन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। अग्निशमन की दो गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया। इलेक्ट्रानिक सामान जलने की वजह से धुआं जहरीला हो गया। बेसमेंट का रास्ता संकरा होने की वजह से आग बुझाने में परेशानी हुई। स्मोक एग्जास्ट की मदद से धुएं को बाहर निकाला गया। दो घंटे में आग को बुझा दिया गया। आग में बेसमेंट रखा इलेक्ट्रानिक सामान जल गया।

बिल्डिंग में नहीं लगे अग्निशमन उपकरण

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि बिल्डिंग में अग्निशमन उपकरण नहीं लगे थे। बिल्डिंग में केवल सीढ़ी से उतारने का रास्ता है। छत से निकलने का कोई रास्ता नहीं था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। यदि बेसमेंट में आग बुझाने के उपकरण लगे होते तो उसका गेट तोड़कर समय से काबू पाया जा सकता था।

आग बुझाने में दो गाड़ियों को लगाया गया था। बेसमेंट के मालिक का पता नहीं चला है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दो घंटे में आग को बुझा दिया गया। फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। - राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।

यह भी पढ़ेंः गाजियाबाद के पूर्व मेयर को मिली फोन पर धमकी, आरोपी ने ठिकाने लगाने की बात कही; पुलिस ने शुरू की जांच