Ghaziabad News: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं पूर्व अध्यक्ष, लगाया ये गंभीर आरोप
गाजियाबाद में पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी ने खोड़ा नगर पालिका में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने पालिका पर जनता से किए वादे पूरे न करने और विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने शराब की बोतलों की जांच और डीजल चोरी रोकने की मांग की है।

जागरण संवाददादा, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी ने खोड़ा नगर पालिका में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इसको लेकर अध्यक्ष ने गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि एक तरफ भ्रष्टाचार और दूसरी ओर जनता से किए गए वादों को भी अभी तक पूरा नहीं किया गया है।
रीना भाटी ने कहा कि नगर पालिका में लगातार भ्रष्टाचार और जनता से धोखा हो रहा है। जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे और विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिसर में शराब पीकर खाली बोतलें डाली गई थीं, लेकिन उसकी आज तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई। आउटसोर्सिंग से लगाए गए कर्मचारियों की वास्तविक संख्या का जांच कर खुलासा होना चाहिए।
नगर पालिका में हो रही डीजल चोरी को रोका जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। वर्ष 2022-23 में कूड़ा निस्तारण का खर्च काफी कम था, जबकि वर्ष 2024-25 में खर्चा कई गुना से भी ज्यादा बढ़ गया। इसकी जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनता से चुनाव के दौरान जो वादे किए थे वह भी नगर पालिका अध्यक्ष ने अभी तक पूरे नहीं किए हैं। क्षेत्रवासियों को अभी तक गंगाजल नहीं मिला है। जनता पानी के लिए परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक इन सभी मुद्दों पर मुझे लिखित में संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा और दोषियों को सजा नहीं दी जाएगी, तब तक नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी रहूंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।