Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर दो साल तक किशोरी से दुष्कर्म, प्रेगनेंट हुई तो कराया गर्भपात

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 09:43 AM (IST)

    मोदीनगर में एक 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और जातिसूचक टिप्पणी की। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

    Hero Image
    युवती से दुष्कर्म को लेकर सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। सौजन्य- जागरण ग्राफिक्स

    जागरण संवाददाता, मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर किशाेरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपित ने किशोरी को जातिसूचक टिप्पणी करते हुए अपमानित किया।

    आरोपित दो साल से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। गर्भपात भी कराया गया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    एक कॉलोनी की महिला के मुताबिक, उनकी 16 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा हैं। दो साल पहले युवक से इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती हुई। जिसके बाद बातें शुरू हो गई। मिलना-जुलना भी होने लगा। कुछ दिन बाद युवक ने किशोरी को मिलने के लिए होटल में बुलाया। वहां उनके साथ दुष्कर्म किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान शादी करने का भरोसा दिया। इसी तरह शादी का झांसा देकर आरोपित दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती भी हो गया। आरोपित ने उसका गर्भपात भी करा दिया।

    अब आरोपित ने किशोरी से बातें करनी कम कर दी। किशोरी को पता चला कि युवक का कहीं रिश्ता हो गया। उन्होंने युवक से शादी के लिए कहा, लेकिन आरोपित ने मना कर दिया। उनके साथ गाली-गलौज की। जातिसूचक टिप्पणी कर उन्हें भगा दिया।

    किशोरी तभी से गुमसुम रहने लगी। स्वजन ने पूछा तो रोते हुए सब बता दिया। गुस्साए स्वजन मोदीनगर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मां की तरफ से शिकायत दी गई।

    एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। जल्द उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।