Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कोर्ट ने दिया रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
लोनी में एक युवती ने आरोप लगाया है कि विश्वकांत कुमार नामक एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने पर युवती ने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने लोनी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
जागरण संवाददता, गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र की युवती के साथ शादी का झांसा देकर युवक ने पांच वर्ष तक दुष्कर्म किया। शादी दबाव बनाने पर मारपीट की। पीड़िता ने लोनी थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ऐसे में पीड़िता ने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने लोनी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
पीड़िता के मुताबिक उसने शादी के लिए रिश्ता करने के उद्देश्य से वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। वेबसाइट से उसे विश्वकांत कुमार का बायोडाटा प्राप्त हुआ। फोन पर दोनों की बातचीत होने लगी। विश्वकांत ने उसे मिलने के लिए दिल्ली बुलाया। वह शादी का झांसा देकर दष्कर्म किया।
इसके बाद वह पांच वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह उसके घर आने-जाने लगा। जब वह शादी के लिए कहती तो बहानेबाजी कर देता था। वह उसे कई बार मुंबई, अमृतसर आदि स्थानों पर होटल में ले गया।
वह 14 फरवरी 2023 को उसके घर आया और शारीरिक संबंध बनाए। उसने जल्द शादी करने का आश्वासन दिया। उसने चार मार्च 2023 को फिर से शादी के लिए कहा तो आरोपित ने मारपीट कर जेल भिजवाने की धमकी दी।
उन्होंने लोनी थाने और पुलिस अधिकारियों से सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह आरोपित से शादी करना चाहती है। आरोपित का मोबाइल नंबर बंद है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा बनौधिया ने लोनी थाना अध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।