गाजियाबाद में रस्टोरेंट की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा हुक्का बार... 18 साल के मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पॉश इलाकों जैसे राजनगर और इंदिरापुरम के साथ अब बहुमंजिला इमारत वाले क्षेत्रों में भी हुक्का बार खुलने लगे हैं। राजनगर एक्सटेंशन में एक कैफे में हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने दबिश दी तो तंबाकूयुक्त हुक्का पीने वाले फरार हो गए।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। पॉश इलाकों जैसे राजनगर और इंदिरापुरम के साथ अब बहुमंजिला इमारत वाले क्षेत्रों में भी हुक्का बार खुलने लगे हैं। राजनगर एक्सटेंशन में एक कैफे में हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने दबिश दी तो तंबाकूयुक्त हुक्का पीने वाले फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया।
एक ने खुद को इसका मैनेजर बताया तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, क्योंकि देखने में वह किशोर लग रहा था। हालांकि, दस्तावेजों से 18 साल से अधिक आयु की पुष्टि हुई तो पुलिस ने उसे और उसके 21 वर्षीय साथी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या-क्या हुआ बरामद?
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राजनगर एक्सटेंशन का विशाल और सिकरोड़ का तौशीर है। राजनगर एक्सटेंशन के अग्रवाल प्लाजा में द डार्क कैफे नाम के रेस्त्रां में दबिश दी गई थी।
विशाल ने खुद को इस कैफे का मैनेजर बताया। कविनगर में रहने वाला तरुण और मोंटी का यह कैफे है, जो मौके पर नहीं मिले। कैफे से बड़ी मात्रा में तंबाकू, हुक्का व क्वाइल बरामद हुए हैं। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
रिपोर्ट इनपुट- आयुष गंगवार

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।