Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के लोनी में महज 13 साल के किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 11:19 PM (IST)

    लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में 13 वर्षीय किशोर का शव पंखे से लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। धीरेंद्र सिंह की पत्नी ने घर लौटने पर बेटे को फंदे से लटका पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    गाजियाबाद में किशोरा ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या।

    संवाद सूत्र, लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में गले में फंदा लगा 13 वर्षीय किशोर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला।

    स्वजन उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के स्वजन ने पुलिस से पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।

    संगम विहार कॉलोनी निवासी धीरेंद्र सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। वह प्रतिदिन की भांति शनिवार को नौकरी पर गए थे। पत्नी सुबह सात वर्षीय पुत्री को स्कूल छोड़ने गई थी।

    घर लौटने पर देखा कि 13 वर्षीय पुत्र विराट कमरे में लगे पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगा लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास लोगों की मदद से स्वजन उसे फंदे से उतार निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

    जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। स्वजन ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया।

    एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक के स्वजन ने पोस्टमार्टम और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार किया है।

    यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी को 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगों ने लगाया 34 लाख का चूना

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner