Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन को लेकर सुरक्षा का खाका तैयार; केंद्रीय एजेंसियों के साथ पुलिस भी संभालेगी कमान

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 11:30 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ राज्य पुलिस भी कमान संभालेगी। सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है, जिसमें कड़ी निगरानी और चौकसी बरती जाएगी। पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और वे केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

    Hero Image

    गाजियाबाद में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को इंदिरापुरम के नवनिर्मित यशोदा अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य वीवीआइपी शामिल होंगे। बड़े कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर डेरा डाल दिया है। दो हजार से अधिक जवान कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन समेत अन्य विभागों के अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल पर करीब एक घंटा रुकेंगी। कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 से शुरू होकर साढ़े 12 बजे तक चलेगा।

    वहीं वीवीआइपी कार्यक्रम को लेकर ट्रांस हिंडन जोन को नो ड्रोन जोन घोषित किया जा रहा है। विभिन्न मार्गाें का सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत के साथ डिवाइडरों को चमकाया जा रहा है। रंगाई-पुताई का काम भी चल रहा है।