Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPPCL: सात लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, आज से लागू हुई वर्टिकल सिस्टम

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 04:17 PM (IST)

    गाजियाबाद और ट्रांस हिंडन के सात लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। विद्युत निगम ने इन क्षेत्रों में वर्टिकल सिस्टम लागू किया है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। अब हर काम के लिए अलग अधिकारी होंगे, जिससे समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। फेसलेस समाधान और हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को कार्यालय जाने की आवश्यकता कम होगी।

    Hero Image

    गाजियाबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू हुई वर्टिकल सिस्टम।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। विद्युत निगम के जोन-एक (गाजियाबाद शहर) और जोन-तीन (ट्रांस हिंडन) के सात लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। इन जोन में आज शनिवार से विद्युत निगम की वर्टिकल व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके अंतर्गत हर अधिकारी केवल श्रेणी के कार्य संभालेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्युत निगम के अधिकारियों का दावा है कि इस प्रणाली का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देना है। यह व्यवस्था जोन-दो (लोनी, मुरादनगर व मोदीनगर) में लागू नहीं होगी।

    वर्टिकल व्यवस्था के तहत, बिजली विभाग के कार्यों को तकनीकी, वाणिज्यिक व परीक्षण जैसे अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। प्रत्येक श्रेणी के कार्य के लिए अलग-अलग अधिकारी होंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारियां संभालेंगे। इससे उपभोक्ता अपने हर कार्य, चाहे वह नया कनेक्शन हो, बिल संबंधी समस्या, मीटर खराबी या लाइन फाल्ट के लिए एक ही अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे। संबंधित अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे।

    इसके अलावा शहर में क्विक रिस्पांस वाहन भी तैनात किए गए हैं, जो आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मौके पर पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे। विद्युत नगरीय वितरण मंडल-द्वितीय के अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से उपभोक्ता के समय की बचत होगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।

    फेस लेस भी होगा समाधान

    उपभोक्ताओं को जरूरी कार्यों के लिए ही कार्यालयों में जाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान फेस लेस भी किया जाएगा। इसके लिए सभी वर्ग की समस्याओं के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। ट्रांस हिंडन में कुल सात व गाजियाबाद शहर में चार हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।

    वर्टिकल व्यवस्था के ये हैं मुख्य बिंदु

    उपभोक्ता सेवाएं : इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक ही जगह से बेहतर और तुरंत सेवा देना है।
    नई प्रणाली : अब बिजली व्यवस्था को वाणिज्यिक व तकनीकी जैसे अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है।
    जिम्मेदारी : बिजली कनेक्शन देने से लेकर आपूर्ति तक का कार्य अलग-अलग अधिकारियों का होगा।
    निगम का दावा : निगम का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी व निजीकरण का कोई इरादा नहीं है।

    जोन-तीन में कुल उपभोक्ता 4.35 लाख
    जोन-एक में कुल उपभोक्ता 2.65 लाख

    आज से शहर में वर्टिकल व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे जोन-एक व तीन के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं, यहां समस्याओं का फेस लेस समाधान होगा। - पवन अग्रवाल, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-एक (कार्यकारी मुख्य अभियंता जोन-तीन।)