Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में रह रही महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, महिला आयोग से की शिकायत

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 08:02 AM (IST)

    शिकागो में रहने वाली मेरठ की रूबी भाटी ने गाजियाबाद के अपने पति अजय पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। रूबी का कहना है कि अजय ने अमेरिका में उस पर हमला किया और बेटियों सहित जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट ने अजय को सजा सुनाई थी, लेकिन वह भारत भाग गया और घर की किश्तें भी नहीं भर रहा, जिससे घर नीलाम होने की कगार पर है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अमेरिका के शिकागो में रह रही मेरठ की महिला ने राज्य महिला आयोग को शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी उसके पति ने अमेरिका में उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में अमेरिका की स्थानीय कोर्ट ने महिला के पति को सजा भी सुनाई है। इसके बाद महिला का पति भारत आ गया। महिला का आरोप है कि पति ने मकान की किश्तों का भुगतान करना बंद कर दिया है। जिस वजह से मकान नीलाम होने की कगार पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकागो में रह रही महिला रूबी भाटी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी शादी वर्ष 2010 में नेहरू नगर निवासी युवक अजय से हुई थी। पति शिकागो में एक कंपनी में नौकरी करता था। ससुराल वालों से अनबन होने के बाद रूबी भाटी अपनी दो बेटियों को साथ वर्ष 2016 में पति के पास शिकागो पहुंची।

    आरोप है कि फरवरी 2024 में पति ने रूबी भाटी पर जानलेवा हमला किया और दोनों बेटियों सहित हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने शिकागो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को इस मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आरोपित को छह माह कैद और 50 हजार डालर का जुर्माना लगाया।

    महिला ने प्रयास कर सजा को आउट आफ कोर्ट प्रोबेशन में बदलवा दिया। लेकिन आरोपित कोर्ट में बाद में गैर हाजिर रहा जिस वजह से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसके बाद नौकरी छोड़कर पति गाजियाबाद भाग आया। महिला की शिकायत के संबंध में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि महिला आयोग से शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।