ASP ने निरीक्षण के दौरान क्या कहा जो पुलिसकर्मियों के कांपने लगे हाथ? जमकर लगाई फटकार
एएसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मियों को अपनी पिस्तौल खोलने में कठिनाई हुई, कुछ के हाथ कांपने लगे। इस घटना ने पुलिस बल के शस्त्र संचालन में तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करने का संकेत दिया है और नियमित शस्त्र प्रशिक्षण के महत्व को उजागर किया है।

पिस्टल खोलने में पुलिस कर्मियों के कांपने लगे हाथ।
संवाद सूत्र, मोतीगंज (गोंडा)। पुलिस कर्मी शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने का दावा करते हैं लेकिन, मोतीगंज थाने में एएसपी मनोज कुमार रावत के निरीक्षण में उनकी पोल खुल गई। कई पुलिस कर्मियों के पिस्टल खोलने में ही हाथ कांपने लगे।
एएसपी ने पुलिस कर्मियों के द्वारा शस्त्र न खोलकर दिखा पाने पर नाराजगी व्यक्त की और फटकार लगाई। इसके बाद साफ-सफाई, आपराधिक रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने मंगलवार को मोतीगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। एएसपी ने शस्त्रागार का निरीक्षण किया। उपनिरीक्षक से पिस्टल खोलने व बंद करने के बारे में जानकारी ली। कई पुलिस कर्मियों के हाथ कांपने लगे। एएसपी ने साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिया।
आवास के साथ भोजनालय का निरीक्षण किया और जरूरी चीजों की मांग के लिए कहा। आरक्षियों के बीट का निरीक्षण कर सभी बिंदुओं को लेकर जानकारी दी। विवेचकों से समय पर विवेचना पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि पीड़ितों को चक्कर का काटना पड़े। इसका ध्यान रखें। मिशन शक्ति को लेकर विशेष तौर पर जानकारी ली।
महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। चौकीदारों को टार्च, कंबल व साफा वितरित किया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव, उप निरीक्षक रामतेज चौधरी, आकाशदीप सिंह, नीरज कुमार व केदारनाथ उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।