STF ने लूट के आरोपी 50 हजार के इनामी को दबोचा, लंबे समय से था फरार
एसटीएफ व परसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट व चोरी के आरोपित ग्राम सरदार पुरवा दुरौनी निवासी राम सेवक को दबोचा है। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने आरोपित पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
-1760526647838.webp)
संवाद सूत्र, गोंडा। एसटीएफ व परसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट व चोरी के आरोपित ग्राम सरदार पुरवा दुरौनी निवासी राम सेवक को दबोचा है। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने आरोपित पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
एसटीएफ व परसपुर पुलिस ने 14 अक्टूबर को गोंडा-लखनऊ स्थित ग्राम अहरौरा कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित राम सेवक, उसके साथी विजय उर्फ मेघी व गुलेराज उर्फ गुल्ली निवासी नायबपुरवा पसका ने एक वर्ष पहले कस्बा परसपुर में महिला के गले से लाकेट की लूट की थी।
ग्राम दुरौनी में घर के अंदर चोरी करने व पसका बाजार में बाइक चोरी की थी। आरोपित पर परसपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित की लंबे समय तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार जेल भेजा जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।