Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP के इस जिले में नष्ट कराया गया 1.85 क्विंटल मिलावटी पनीर और 50 किलोग्राम छेना, थाली में पहुंचने से पहले हो गया खेल

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 01:36 PM (IST)

    गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 1.85 क्विंटल दूषित पनीर और 50 किलोग्राम छेना नष्ट किया। खजनी में पनीर से दुर्गंध आने पर कार्रवाई हुई। मिठाई की दुकानों में गंदगी मिली और शीरे में कीड़े पाए गए। चौरीचौरा में भी दूषित पनीर नष्ट किया गया। अस्पतालों में भोजन की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए गए हैं।

    Hero Image

    खजनी के छपिया में शीरा में मिल मरे हुए कीड़े, फेंकवाया गया

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले में 1.85 क्विंटल दूषित पनीर व 50 किलोग्राम छेना नष्ट कराया। खजनी क्षेत्र के छपियां बाजार में जौनपुर से आ रहे वाहन को रोककर जांच की तो पता चला कि पनीर से दुर्गंध उठ रही थी। वहां आधा क्विंटल मिलावटी छेना व 25 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया। नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मिठाई के दुकान में पहुंची तो वहां गंदगी फैली मिली। बर्तन गंदे थे। खाद्य सामग्री व शीरा खुले में रखे गए थे। शीरा में मरे हुए कीड़े पड़े हुए थे, उसे भी फेंकवा दिया गया। कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराए गए।

    दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है। इसी क्रम में टीम ने चौरीचौरा में तहसील गेट के पास दिलीप स्वीट हाउस पर छापा मारकर 160 किलोग्राम दूषित पनीर नष्ट कराया। वहां खोवा, छेना और पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद टीम भोपा बाजार चौराहे पर स्थित शिव सागर स्वीट हाउस में पहुंची। गंदगी फैली हुई थी।

    दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। टीम में खाद्य निरीक्षक संतोष तिवारी, विनय शाही व विजय आनन्द शामिल रहे। टीम ने शहर की खोवा मंडी में भी छापा मारा। राकेश ट्रेडर्स से नमूना लिया गया। डा. सुधीर कुमार सिंह ने कहा है कि जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट फेल हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

    सरकारी अस्पतालों के भोजन की होगी जांच

    राजकीय चिकित्सालयों एवं चिकित्सा संस्थानों में भोजन की गुणवत्ता व कैंटीन की जांच की जाएगी। इस संबंध में अपर आयुक्त प्रशासन रेखा एस चौहान ने खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र भेजकर निर्देश दिया है।