Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर के आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई भाजपा के महामंत्री नियुक्त, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 07:47 AM (IST)

    गोरखपुर के आचार्य पवन त्रिपाठी को मुंबई भाजपा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस खबर से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। यह नियुक्ति त्रिपाठी के राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Hero Image

    आचार्य पवन राम त्रिपाठी। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खजनी तहसील के ग्राम गाजर नरसिंग के मूल निवासी आचार्य पवन राम त्रिपाठी को मुंबई भाजपा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। पवन विगत पांच वर्षों से मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष के पद दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे।

    आचार्य पवन राम त्रिपाठी वर्तमान समय में मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के नेशनल बुक ट्रस्ट के सलाहकार भी हैं। वह लंबे समय से मुंबई में रहकर धर्म-अध्यात्म, समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मुंबई के संन्यास आश्रम से जुड़कर उन्होंने हिंदू धर्मग्रंथों का गहन अध्ययन किया और हजारों विद्यार्थियों को संस्कृत की शिक्षा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह संस्कृत और ज्योतिष के प्रकांड विद्वान हैं और उनकी ख्याति हिंदू संस्कृति के प्रचारक के रूप में भी है। उन्हें महामंत्री बनाए जाने पर मुंबई के उत्तर भारतीय समाज में खुशी की लहर है। माना जा रहा है कि हिंदी भाषी समाज में उनकी गहरी पकड़ और लोगों से सीधा संवाद करने की शैली को देखते हुए भाजपा ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है।

    पवन राम त्रिपाठी को मुंबई भाजपा का महामंत्री बनाए जाने पर उनके गृहक्षेत्र गोरखपुर में भी समर्थकों, शुभचिंतकों में खुशी की लहर। उनके अग्रज और भाजपा गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी ने बताया कि पवन त्रिपाठी की पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना से उन्हें उत्तरोत्तर नई जिम्मेदारी मिल रही है और उसका वह पूरी प्रतिबद्धता से निर्वहन कर रहे हैं।