Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur Link Expressway पर बढ़े वाहन, तेनुआ टोल प्लाजा पर कम हुए

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 07:57 AM (IST)

    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लगने के बाद पहले 24 घंटों में 6000 से अधिक वाहन गुजरे। भगवानपुर टोल प्लाजा पर वाहनों की गिनती हो रही है जिससे पू ...और पढ़ें

    Hero Image
    टोल टैक्स के लिए बाइक, आटो व ट्रैक्टर सवारों से होता रहा विवाद

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लगने की शुरुआत के 24 घंटे में छह हजार से ज्यादा वाहन गुजरे हैं। भगवानपुर टोल प्लाजा पर इन वाहनों के नंबर स्कैन किए जा रहे हैं। हालांकि लिंक एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद से तेनुआ टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की संख्या में कमी आयी है। लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के पहले जहां रोजाना 12 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते थे वहीं अब तेनुआ टोल प्लाजा से तकरीबन छह हजार वाहन गुजर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवानपुर टोल प्लाजा से तकरीबन 90 किलोमीटर लंबाई में बने लिंक एक्सप्रेसवे से सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंचा जा सकता है। वहां से लखनऊ या गाजीपुर तक की दूरी आसानी से पूरी हो सकती है।

    लिंक एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह प्रमुख स्थानों पर उतरने और वापस लिंक एक्सप्रेसवे पर आने के लिए टोल बैरियर बनने का भी लोगों को फायदा मिल रहा है। दक्षिणांचल के साथ ही आंबेडकरनगर जिले के यात्रियों के लिए लखनऊ पहुंचने का सबसे अच्छा मार्ग लिंक एक्सप्रेसवे हो गया है।

    वाया बस्ती लगता है ज्यादा समय

    यात्रियों का कहना है कि गोरखपुर से संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी होते हुए लखनऊ पहुंचने में ज्यादा समय लगता है। इस रोड पर चार टोल प्लाजा है। लिंक एक्सप्रेसवे पर दो टोल प्लाजा है। इसके अलावा इस रास्ते पर सामान्य आवागमन न होने से भीड़भाड़ भी नहीं रहती। इससे वाहन एक स्पीड में चलाना आसान होता है। तेल की भी बचत हो रही है। यात्रियों का कहना है कि दोनों मार्ग पर टोल की दरों में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

    तेनुआ टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या

    • 31 जुलाई - 6423
    • एक अगस्त - 6187
    • 15 जून - 12068

    बाइक वालों से होता रहा विवाद

    लिंक एक्सप्रेसवे पर बाइक से टोल टैक्स लेने को लेकर शनिवार को भी विवाद होता रहा। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को बाइक सवारों की संख्या भी कम रही। सभी इसी जुगाड़ में रहे कि टोल टैक्स न देना पड़े।

    इनमें दूधियों की संख्या ज्यादा रही। हालांकि टोल कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया कि बिना टोल टैक्स चुकाए लिंक एक्सप्रेसवे पर नहीं चल पाएंगे। शनिवार को आटो भी कम ही पहुंचे।