गोरखपुर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, मुंबई के लिए दो नई उड़ानें
गोरखपुर एयरपोर्ट ने विंटर शेड्यूल 2025-26 जारी कर दिया है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए 20 नियमित उड़ानें शामिल हैं। मुंबई के लिए दो विमान नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरेंगे। स्पाइसजेट, इंडिगो, एलायंस एयर और अकासा एयर के टाइम स्लॉट बदल दिए गए हैं। यात्रियों के लिए डिजिटल सिक्योरिटी और आधुनिक वेटिंग लाउंज जैसी नई सुविधाएं भी शुरू की गई हैं।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उड़ानों का विंटर शेड्यूल 2025–26 जारी कर दिया है, जो 26 अक्तूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस बार कुल 20 नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़नें होंगी।मुंबई के जाने वाले दो विमान नवी मुंबई इंटरनेट एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
विमानन कंपनी स्पाइसजेट, इंडिगो, एलायंस एयर व अकासा एयर नए टाइम स्लाट तय कर दिए हैं।अकासा एयर का विमान सुबह 10 बजे बेंगलुरु से गोरखपुर आएगा।50 मिनट बाद यह विमान दिल्ली रवाना होगा। 10:40 बजे स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से आएगा जो 11:20 बजे दिल्ली रवाना होगा।
सुबह 10:45 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट अकासा एयरलाइन का विमान गोरखपुर पहुंचेगा जो 11:20 लौटेगा। 11:05 बजे स्पाइस जेट का विमान मुंबई से आएगा जो 45 मिनट बाद यहां से अहमदाबाद जाएगा। सुबह 11:25 बजे इंडिगो का विमान दिल्ली से आएगा जो दोपहर 12:05 बजे यात्रियों को लेकर लौटेगा।
इंडिगो का विमान दोपहर 1:15 बजे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोरखपुर आएगा जो 45 मिनट बाद लौटेगा। हैदराबाद से दोपहर 1:25 बजे आने वाला विमान 2:05 बजे लौटेगा। दोपहर 2:15 बजे अकासा एयरलाइन का विमान मुंबई से गोरखपुर आएगा जो अपराह्न 3 बजे लौटेगा।
कोलकाता से इंडिगो का विमान अपराह्न 3:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगा जो 20 मिनट बाद लौटेगा।बेंगलुरु से इंडिगो का विमान अपराह्न 3:40 बजे गोरखपुर आएगा और यहां से 4:10 बजे जाएगा। दिल्ली से शाम चार बजे आने वाला विमान 35 मिनट बाद लौटेगा।
स्पाइस जेट का विमान शाम 4:15 बजे दिल्ली से आएगा जो आधे घंटे बाद लौटेगा। 4:35 बजे अहमदाबाद से आने वाला विमान शाम 5:15 बजे मुंबई जाएगा।नवी मुंंबई से शाम 4:45 बजे आने वाला विमान 35 मिनट बाद लौटेगा।
5:30 बजे बेंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान 6:05 बजे लौटेगा।शाम 6:50 बजे दिल्ली से आने वाला अकासा एयरलाइन का विमान शाम 7:30 बजे बेंगलुरु रवाना होगा। शाम 7 बजे दिल्ली से आने वाला एलायंस एयर का विमान 7:25 बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगा।
शाम 7:40 बजे कोलकाता से आने वाला एलायंस एयर का विमान रात 8:05 बजे लौटेगा। वहीं शाम 7:15 बजे मुंबई से आने वाला स्पाइस जेट का विमान 7:55 बजे लौटेगा।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने कई नई सुविधाएं भी जोड़ी हैं। अब यात्रियों को डिजिटल सिक्योरिटी सिस्टम, एडवांस पार्किंग मैनेजमेंट, आधुनिक चेक-इन काउंटर और आरामदायक वेटिंग लाउंज की सुविधा मिलेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।