Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur Flood Update: सरयू के पानी में बढ़ोतरी जारी, घटी रोहिन- राप्ती नदियां

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 10:21 AM (IST)

    गोरखपुर में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। नेपाल में वर्षा थमने से सरयू नदी में मामूली वृद्धि हुई है जबकि राप्ती और रोहिन नदियों का पानी घट रहा है। सिंचाई विभाग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर कुछ सेंटीमीटर बढ़ा है वहीं राप्ती नदी का जलस्तर कम हुआ है। सिंचाई विभाग नदियों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

    Hero Image
    सरयू के पानी में बढ़ोतरी जारी, घटी रोहिन- राप्ती नदियां

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर।  जनपद में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। नेपाल में वर्षा थमने पर सरयू नदी में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। राप्ती और रोहिन नदियों का पानी घटने लगा है। 12 घंटे में सरयू नदी लगभग पांच सेंटीमीटर बढ़ी है, जबकि राप्ती का पानी 12 सेंटीमीटर कम हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेज वर्षा होने पर जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। खतरे के निशान ऊपर बह रही सरयू की हलचल पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    सिंचाई विभाग से जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे अयोध्या पुल के समीप लगे मीटर गेज पर सरयू का पानी 93.290 मीटर पर रहा। यहां गुरुवार की शाम चार बजे 93.230 मीटर था। यहां नदी का पानी लगभग छह सेमी बढ़ा है।

    तुर्तीपार में मीटर गेज पर शुक्रवार को 64.480 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। नदी का पानी लगभग पांच सेमी बढ़ा। सरयू का पानी जहां बढ़ रहा है। वहीं राप्ती और रोहिन नदियां घटने लगी हैं। भौराबारी में मीटर गेज पर जलस्तर उपलब्ध नहीं है, जबकि त्रिमुहानीघाट पर नदी का जलस्तर आठ सेमी घटा है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मतांतरण के चक्कर में खुद के बनवाए मंदिर में स्थापित प्रतिमा तोड़ी, जांच में जुटी पुलिस

    इसी तरह से राप्ती नदी में घटाव दर्ज किया गया है। बर्डघाट में नदी का पानी 12 सेमी कम हुआ। गुरुवार की शाम को 71.910 मीटर पर पानी था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे जलस्तर कम होकर 71.790 पर पहुंच गया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास सिंह ने बताया कि नदियों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner