Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी का वादा कर मुकरा किशोर, पीड़ित ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 10:46 AM (IST)

    गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में एक किशोर और युवती के प्रेम संबंध का मामला पुलिस तक पहुंचा। युवती ने किशोर पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और फिर मुकरने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया है। रामगढ़ताल में भी एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर और 22 वर्षीय युवती के बीच पनपी प्रेम कहानी अब थाने पहुंच गई है।एक वर्ष से दोनों का रिश्ता फोन पर बातचीत और मुलाकातों से गहराता गया।

    युवती का कहना है कि किशोर ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन जब शादी की बात आई तो किशोर के स्वजनों ने साफ इनकार कर दिया।गुलरिहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अारोपित को हिरासत में ले लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवती के परिवार का आरोप है कि शादी का दबाव बढ़ने पर किशोर पीछे हट गया। अब स्थिति यह हो गई कि नाबालिग आरोपित शादी से इंकार करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

    मामले ने तूल पकड़ा तो युवती के पिता ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।रिश्ते की आड़ में अपराध का रंग चढ़ने से इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर बारीकी से छानबीन की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

    शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म :

    रामगढ़ताल क्षेत्र की एक युवती ने भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी कि गोरखनाथ के हुमायूंपुर निवासी शशांक मद्देशिया ने शादी का वादा कर संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    comedy show banner
    comedy show banner