Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह की फ्लाइट शाम को उतरी, गोरखपुर एयरपोर्ट पर फूटा यात्रियों का गुस्सा

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 07:39 AM (IST)

    गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें बुधवार को घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स सबसे ज्यादा प्र ...और पढ़ें

    Hero Image

     इंडिगो की उड़ानों पर रहा असर। जागरण

    जागरण संवाददाता,गोरखपुर। इंडिगो की अधिकांश उड़ानें बुधवार को तय समय से कई घंटे लेट पहुंचीं, जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से शुरू हुआ इंतजार रात तक जारी रहा। कहीं दिल्ली वाली फ्लाइट पांच घंटे बाद उतरी, तो कहीं मुंबई रूट पर जाने वाले यात्रियों को दोपहर से लेकर रात आठ बजे तक एयरपोर्ट पर ही बैठना पड़ा। पूरे दिन हंगामा, शिकायत और अफरातफरी का माहौल रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिगो की सभी प्रमुख फ्लाइट्स तकनीकी/परिचालन संबंधी समस्या के कारण या तो घंटों लेट हुईं या लगातार री-शेड्यूल की गईं। सुबह एयरपोर्ट पहुंचे कई यात्रियों ने दोपहर तक, और दोपहर में पहुंचे यात्रियों ने देर शाम तक इंतजार किया। सबसे पहले सुबह 11:40 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान शाम 4:04 बजे पहुंची।

    करीब 4 घंटे 24 मिनट की देरी ने यात्रियों को आगबबूला कर दिया। वहीं दोपहर 1:25 बजे हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट 4:28 बजे उतरी। इन दोनों उड़ानों में दर्जनों यात्री गोरखपुर एयरपोर्ट पर जमा होकर जानकारी मांगते रहे, पर उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

    सबसे खराब स्थिति मुंबई रूट की रही। 3:15 बजे आने वाली मुंबई की फ्लाइट रात 8:13 बजे पहुंची। इसके कारण मुंबई जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर लगभग पांच घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। अपराह्न 3:30 बजे कोलकाता से आने वाली फ्लाइट दिन की एकमात्र ऐसी उड़ान रही जो सिर्फ 20 मिनट लेट पहुंची।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज शोभायात्रा को लेकर जारी हुआ डायवर्जन, कई रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन

    इसके अलावा 4:10 बजे दिल्ली से आने वाली दूसरी फ्लाइट भी ठीक दो घंटे देर से 6:10 बजे उतरी।उड़ानों में हो रही लगातार देरी के कारण एयरपोर्ट पर शिकायतों का अंबार लग गया। इंडिगो काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं।

    स्थिति बिगड़ने पर विमानन कंपनी व एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। नाराज यात्रियों को शांत कराने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एयरलाइन की ओर से देरी का कारण परिचालन संबंधी समस्या बताया गया।