Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में किशोरी व युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को पहुंचाया जेल

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 08:21 AM (IST)

    गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में एक किशोरी और युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक मामले में आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया जबकि दूसरे मामले में छत पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। कैंपियरगंज में एक दुकान पर भी छेड़खानी का मामला सामने आया है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र में किशोरी व युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार की सुबह आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं कैंपियरगंज क्षेत्र में युवती से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुलरिहा क्षेत्र की 17 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि टिकरिया गांव के पतरकी टोला में रहने वाले सर्वजीत सिंह ने डेढ़ वर्ष तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। 15 अगस्त को मां के मायके गई थी और पिता के बाहर।

    इसी बीच घर पहुंचे आरोपित ने दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को नोएडा लेकर गया और पांच दिन तक किराए के कमरे में कैद कर रखा। 20 अगस्त को गांव लौटा तो शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने सर्वजीत को शनिवार की सुबह बांसस्थान पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।

    वहीं गुलरिहा के एक अन्य गांव में 19 अगस्त की रात 20 वर्षीय युवती घर की छत पर सो रही थी। तभी गांव का ही पृथ्वी भारद्वाज पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म किया।

    शोर मचाने पर पिता की नींद खुल गई,उन्होंने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- हैदराबाद से लौटे पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, भेद खुलते ही पलट गई जीवनसंगिनी

    दुकान पर युवती से की छेड़खानी :

    कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का मामला सामने आया। पिता की गैरमौजूदगी में दुकान संभाल रही 24 वर्षीय युवती के साथ सनगद गांव निवासी बिंद्रासन चौधरी ने छेड़खानी की। युवती ने घटना की जानकारी पिता को दी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।