UP Weather Today: मोंथा की वजह से बदला मौसम का मिजाज, कल से बारिश, ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी
उत्तर प्रदेश में मोंथा के कारण मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने कल से बारिश और ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट आई है। लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है।
-1761703710242.webp)
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहर का मौसम बदल गया है। आसमान में छाए बादलों और मंगलवार की सुबह हुई वर्षा से धूप का प्रभाव थम गया है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड की आवक बढ़ती जा रही है। ठंड और बढ़ेगी, जब गुरुवार से एक बार फिर वर्षा शुरू होगी।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' सक्रिय हो गया है। बुधवार तक वह बिहार तक पहुंचेगा। गुरुवार को इसका प्रभाव गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। तेज रफ्तार से हवा चलेगी और गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। वर्षा का क्रम एक नवंबर तक चल सकता है।
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को बादलों के छाए रहने और सुबह वर्षा होने का कारण पूर्व-मध्य अरब सागर में बना निम्न वायुदाब क्षेत्र रहा। इसका प्रभाव दक्षिण गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश हाेते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक में वर्षा के रूप में दिखा। मौसम विभाग के पैमाने पर चार मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं बढ़ने पाया।
मौसम विज्ञानी के अनुसार अब तापमान निरंतर गिरेगा। गुरुवार से शुरू होने वाली वर्षा के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकार्ड होगा। आर्द्रता का प्रतिशत 80 से 90 के बीच होने के कारण लोगों को रिकार्ड तापमान से ज्यादा की ठंड का अहसास होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।