सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती ने कानपुर में तोड़ा दम, SO बोले- 'पता नहीं...'
हमीरपुर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार मानसिक रूप से कमजोर गर्भवती महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कुरारा पुलिस की लापरवाही से परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बीते दिन सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई मानसिक मंदित गर्भवती महिला ने कानपुर में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में खलबली मच गई। घटना के तीन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नही कर सकी हैं।
वहीं पीड़िता की मौत के संबंध में जब थानाध्यक्ष कुरारा नंदराम प्रजापति से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ पता नही है। घटना के बारे में पता करवाया जा रहा है। कुरारा पुलिस की इस लापरवाही से महिला के स्वजन समेत ग्रामीणों में रोष है।
बीते रविवार की शाम थाना कुरारा के एक गांव में मानसिक मंदित गर्भवती महिला को खेत ले जाकर गांव के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पिता की तहरीर पर सोमवार को थाना पुलिस ने आरोपित रामबाबू व मुन्नीलाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज किया था।
वहीं महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। जिसकी बुधवार की सुबह कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर स्वजन व गांव के लोगों को लगी तो खलबली मच गई।
यह भी पढ़ें- खाद संकट पर किसानों का हंगामा, एसडीएम का विवादित बोल- झापड़ मारेंगें तोे पेशाब निकल जाएगा
कई ग्रामीण कानपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं कुरारा पुलिस अभी भी इस घटना से अंजान बनी हुई है। अभी तक पुलिस आरोपितों को भी नही गिरफ्तार कर सकी है। जिससे स्वजन समेत ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।
वहीं इस संबंध में जब थानाध्यक्ष कुरारा नंदराम प्रजापति से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बारे में उन्हें पता नही है जानकारी की जा रही है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के सवाल में बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। अभी किसी को गिरफ्तार नही किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।