Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांप के काटने से तड़प रहे मजदूर को नहीं मिल पाई एंबुलेंस, इलाज में देरी की वजह से हुई मौत

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 09:42 PM (IST)

    हमीरपुर में जेके सीमेंट प्लांट के एक मजदूर को सांप ने डस लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। साथियों ने एंबुलेंस के लिए सिक्योरिटी इंचार्ज से गुहार लगाई पर व्यवस्था नहीं हो पाई। प्लांट मैनेजर नीरज ओझा ने घटना की जांच की बात कही है। मृतक सुनील बिहार का रहने वाला था और लोडिंग का काम करता था। सांप काटने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

    Hero Image
    सर्पदंश से तड़प रहे मजदूर को नहीं मिल पाई एंबुलेंस। जागरण

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। जेके सीमेंट प्लांट में काम करने वाले मजदूर को सांप ने डस लिया। उसके साथी फैक्ट्री गेट पर सिक्योरिटी इंचार्ज से एंबुलेंस बुलाने की मांग करते रहे, लेकिन एंबुलेंस की व्यवस्था न होने से उसे समय पर उपचार नहीं मिल पाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नतीजतन, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। साथी श्रमिक शव को निजी वाहन से लेकर बिहार चले गए हैं। इस संबंध में प्लांट मैनेजर नीरज ओझा ने बताया कि घटना फैक्ट्री के बाहर मजदूर के कमरे में हुई है। एंबुलेंस मांगने की जानकारी उन्हें नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।

    सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया स्थित सीमेंट प्लांट में बिहार के बक्सर जनपद के नवाडेरा गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील पुत्र अजब चौधरी लोडिंग का कार्य करता था। साथी दिनेश चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात करीब दो बजे फैक्ट्री के बाहर कमरे में सोते समय सुनील को सर्प ने डस लिया।

    साथियों ने लाठी से सर्प को मार दिया

    शोर मचाने पर पहुंचे साथियों ने लाठी से सर्प को मार दिया और फैक्ट्री गेट पर पहुंचकर सिक्योरिटी इंचार्ज सुनील सिंह से मदद मांगी, लेकिन उन्होंने फैक्ट्री में डाक्टर नहीं होने की बात कहकर टाल दिया।

    उनसे एंबुलेंस की मांग की तो उन्होंने एंबुलेंस उपलब्ध कराने से भी स्पष्ट मना कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक सुनील गेट पर ही तड़पता रहा। साथी श्रमिक इंगोहटा गांव पहुंचे और ई-रिक्शा लेकर आए। रविवार तड़के करीब पांच बजे ई-रिक्शा से सुनील को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

    जहां से डाक्टरों ने उसे एलएलआर अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसके साथी निजी वाहन से शव लेकर बिहार चले गए।

    comedy show banner
    comedy show banner