Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP SIR Update: यूपी के इस जिले में एसआईआर अभियान में सुस्ती, बांटे गए 8.39 लाख गणना प्रपत्र में 78 हजार ही वापस

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 03:51 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में एसआईआर अभियान धीमा हो गया है। एक जिले में, गणना के लिए वितरित 8.39 लाख प्रपत्रों में से केवल 78 हजार ही वापस मिले हैं। प्रपत्रों की धीमी वापसी अभियान की सफलता पर सवाल उठाती है, जिस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। 

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। जिले में अब तक आठ लाख 39 हजार 731 गणना प्रपत्र बांटे गए हैं। जिनके अब भरवाने का भी कार्य किया जा रहा है। बांटे गए गणना प्रपत्र में अब तक भरने के बाद 78 हजार प्रपत्र वापस हुए हैं जिनकी फीडिंग कर दी गई है। जिले में गणना प्रपत्र बांटने में सुस्ती दिखाई गई है, जिससे अभी तक पूरे प्रपत्र नहीं भरे जा सके हैं। जिससे जिला प्रदेश में गणना प्रपत्र जमा करने के मामले में अभी पीछे चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    गणना प्रपत्र वितरण के लिए जिले में 899 बीएलओ लगाए गए हैं। मजबूरी यह है कि बीएलओ फार्म जमा करने के लिए घर-घर भ्रमण कर रहे हैं। लेकिन कभी घर का मुखिया नहीं मिल रहा तो कभी वह किसी दूसरे काम से घर से बाहर होता है। वहीं पढ़े-लिखे मतदाता तो फार्म भर दे रहे हैं, लेकिन कम पढ़े लिखे मतदाता फार्म नहीं भर पा रहे हैं। जबकि प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र में सिर्फ अपनी सामान्य जानकारी ही भरनी है।

     

    इसमें जन्मतिथि, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, भाग संख्या व वोटर आइडी तथा आधार कार्ड का नंबर देना है। अगर इनमें से कोई सामग्री नहीं है तो सिर्फ नाम व पिता का नाम भरकर ही दे देना है।चूकिं जैसे ही फार्म आनलाइन किया जाएगा मतदाता की पिछली सभी जानकारी उसी फार्म के साथ प्रदर्शित होने लगेगी।

     


    एसआइआर अभियान में तेजी के साथ काम हो रहा है। हम लोगों ने जिला व तहसील स्तर पर हेल्पडेस्क भी संचालित की है। किसी को कोई दिक्कत है तो वह पूंछ सकता है। जिले में अब तक 78 हजार फार्म वापस होकर फीड हो चुके हैं।
    एसके शुक्ला सहायक निर्वाचन अधिकारी