अमरोहा में युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
अमरोहा की एक विवाहिता ने गढ़मुक्तेश्वर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताय ...और पढ़ें
-1765298175382.webp)
महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। जनपद अमरोहा क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने गढ़ तहसील क्षेत्र में रहने वाले अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद अमरोहा की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर उल्लेख किया है कि उसकी शादी पांच साल पूर्व जनपद बुलंदशहर के गांव में हुई थी। कुछ दिन बाद उसकी जान पहचान गढ़ खादर में रहने वाले एक युवक से हो गई थी। इस बात से नाराज होकर पति ने छोड़ दिया था।
तभी से युवक ने उसको शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इस दौरान आरोपित ने समय-समय पर उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। घर पर रखे जेवरात भी लेकर बेच दिए थे। इसकी जानकारी जब स्वजन को हुई तो आरोपित युवक के घर पहुंचे तो युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपित युवक भड़क गया। और शादी करने से इनकार कर दिया।
इसी बात को लेकर आरोपित ने उसके स्वजन से मारपीट कर दी। जब पीड़ित महिला ने भी विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। स्वजन ने गांव में जानकारी की तो आरोपित युवक ने किसी और से शादी कर ली हैं। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपित उसको समाज में बदनाम कर रहा है, जिसके कारण वह गांव में गुजरने के लिए भी परेशान हो रही है।
पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए तहरीर देकर इंसाफ दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही हैं। लेकिन मामला दूसरे जनपद से जुड़ा हुआ हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।