Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी कार्तिक पूर्णिमा मेले के रास्तों की जानकारी, पुलिस ड्यूटी का भी लग जाएगा पता

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 01:26 AM (IST)

    गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए पुलिस ड्यूटी और रास्तों की जानकारी अब क्यूआर कोड से मिलेगी। पांच हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि क्यूआर कोड से पुलिसकर्मी ड्यूटी और रास्तों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे सेवाओं में सुधार होगा। लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Hero Image

    क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिल जाएगी जानकारी।

    - कार्तिक पूर्णिमा मेले में पुलिस कर्मियों नहीं होगी परेशानी
    - मेले में पुलिस ड्यूटी के लिए बनाए गए हैं व्हाट्सएप ग्रुप

    अशरफ चौधरी, गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें दिल्ली,राजस्थान, हरियाणा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद सहित अन्य जगहों से करीब 35 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। जिनका जिम्मा प्रदेश की पांच हजार पुलिस की निगरानी में किया जाता हैं। जिसमें करीब तीस से चालीस जिलों की पुलिस की ड्यूटी की आमद मेले में ही होती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीओ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाहरी जिलों के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती हैं। इसके लिए पहली बार आलाधिकारियों के निर्देश में ड्यूटी के जानकारी करने लिए ग्रुप बनाए गए हैं और एक क्यूआर कोड बनाया गया हैं।

    जिसको मेला 2025 थाना सेक्टर ड्यूटी के नाम दिया गया हैं, इस क्यूआर कोड से मेले में पुलिस की ड्यूटी की जानकारी प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को रास्ते की जानकारी मिल जाएगी और पुलिस सेवाओं के बारे में आसानी से पता चल जाएगा। इस व्यवस्था के तहत, पुलिस विभाग द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करके पुलिस की ड्यूटी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    सीओ स्तुति सिंह ने बताया क्यूआर कोड के माध्यम से पुलिस अपनी सेवाओं में सुधार कर सकती है और लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने बताया इससे बाहरी जिलों से आने वाले पुलिस कर्मियों को काफी राहत मिलेगी और बाहरी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी की करने वाली जगह की सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया मेले में ड्यूटी के दौरान किसी भी कीमत पर लापरवाही बरतने वालों बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में बुलडोजर पर चढ़कर 'बाबा' का देखने पहुंचे लोग, युवाओं के इशारे को समझे तो मुस्कुरा दिए CM योगी