बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपित पर कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल
पुलिस ने एक बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बच्ची से दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपित को मुठभेड़ में लगी गोली।
जागरण संवाददाता, हरदोई। बकरी चराने गई बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 25000 के इनामी आरोपित की सोमवार रात पुलिस से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। मुठभेड़ में महिला उपनिरीक्षक की अहम भूमिका रही। पुलिस ने घायलावस्था में आराेपित को अस्पताल में भर्ती कराया।
पाली के गांव की आठ वर्षीय बच्ची अपनी सहेली के साथ रविवार की दोपहर बकरियां चराने गई थी। खेत से उसकी बकरी लेकर गांव का डीपी उर्फ कौशल जाने लगा। बच्ची अपनी बकरी को लेने के लिए पीछे-पीछे गई थी।
आरोपित ने अकेला पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास कर बेहोश होने पर खेत में फेंक कर फरार हो गया था। आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। एसपी ने टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए थे।
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 25000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीमें आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। सोमवार रात परेली से दमगढ़ा जाने वाले मार्ग पर पेड़ के नीचे आरोपित के खड़े होने की जानकारी मिली।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपित ने फायरिंग की। पुलिस की गोली दाहिने पैर में लगने से आरोपित घायल होकर गिर गया।
पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर आरोपित को शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। मुठभेड़ में महिला उपनिरीक्षक अकाष्का सिंह की अहम भूमिका रही। एसपी ने महिला उपनिरीक्षक के कार्याें की प्रशंसा की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।