हरदोई में 71 पंचायतों में 86 जगह जलाई गई पराली, संबंधित सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि
Parali Buring in Hardoi: अब तक 17 ब्लाकों की 71 पंचायतों में 86 घटनाएं हो चुकी हैं। उप कृषि निदेशक की सूचना के बाद सीडीओ ने संबंधित सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

हरदोई: थम रहीं पराली जलाने की घटनाएं
जागरण संवाददाता, हरदोई: कृषि विभाग सहित ग्राम स्तर के जिम्मेदारों के लगातार पराली न जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी पराली में आग लगाने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। अब तक 17 ब्लाकों की 71 पंचायतों में 86 घटनाएं हो चुकी हैं। उप कृषि निदेशक की सूचना के बाद सीडीओ ने संबंधित सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बताया कि अनदेखी के चलते शाहाबाद, बावन, कोथावां, कछौना, माधौगंज, मल्लावां, बिलग्राम, पिहानी, हरियावां, हरपालपुर, भरखनी, सांडीला, सांडी, सुरसा, अहिरोरी, टड़ियावां, टोडरपुर की 71 ग्राम पंचायतों में पराली जलाई गई। इसमें 86 पराली जलाने की घटनाएं चिन्हित की गईं।
उन्होंने बताया कि पराली न जले, इसको लेकर कृषि विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किसानों को खेत पर जाकर जागरूक किया जा रहा है। अन्य विभागों के लोग भी लगाए गए हैं। इसके बाद भी 86 घटनाएं अब तक पकड़ में आईं हैं। उन्होंने संबंधित सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
पराली जलाने में शाहाबाद व बावन अव्वल: पराली जलाने के मामले में सबसे अधिक मामले शाहाबाद व बावन में ही सामने आए हैं। शाहाबाद में जहां 11 मामले चिन्हित किए गए हैं वहीं बावन में सात मामले सामने आए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।