Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hathras News: बंदर से कपड़ा छुड़ाने में हाईटेंशन लाइन से टकराई महिला, बचाने आए पति की मौत; पत्नी गंभीर

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 07:54 AM (IST)

    हाथरस में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। बंदर से कपड़ा बचाने के प्रयास में महिला हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और उसे बचाने के प्रयास में पति भी चपेट में आ गया। पति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और पत्नी को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    Hero Image
    हाईटेंशन लाइन से पति की मृत्यु में अजय कुमार फाइल फोटो।

    संवाद सहयोगी, जागरण. हाथरस। छत पर कपड़ा लेकर भागे बंदर का पीछा करती महिला लटक रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बचाने आया पति भी चपेट में आ गया। दोनों बुरी तरह झुलस गए। अचेतावस्था में इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी की हालत गंभीर है। हादसा मंगलवार की सुबह तमन्ना गढ़ी में हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूलरूप से गांव सीर के अजय कुमार सबमर्सिबल लगाने का काम करते थे। करीब चार महीने से परिवार यहां किराये के मकान में रह रहा है। सुबह छत पर उनकी पत्नी नंदनी कपड़े सुखा रही थीं। अजय भी वहीं थे। एक बंदर कपड़ा लेकर भागने लगा।

    बंदर के पीछे भागी महिला

    कपड़ा छुड़ाने के लिए नंदिनी बंदर के पीछे भागीं। छत पर लटक रही हाईटेंशन लाइन का उन्हें ध्यान न रहा। उनका सिर लाइन से भिड़ गया, जिससे चीख पड़ीं। उन्हें बचाने के लिए अजय गए तो वह भी चपेट में आ गए। दोनों झुलस गए और अचेत होकर गिर गए।

    अजय की मौत, पत्नी गंभीर

    चीख-पुकार सुन आसपास के लोग आ गए। छत पर पड़े दंपती को होश में लाने की कोशिश की गई। सफलता न मिलने पर जिला अस्पताल ले गए। यहां अजय को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत के चलते नंदनी को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे से परिवार में मातम छा गया।

    दंपती के चार बच्चे हैं, जो घटना के समय नीचे थे

    इस दंपती के चार बच्चे हैं, जो घटना के समय नीचे थे। लोंगों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन काफी नीचे होने की शिकायत कई बार बिजली अधिकारियों से की जा चुकी है। अधिशासी अभियंता विश्वेंद्र चाहर ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।